ओलंपिक में 5 मेडल जीतने वाली तैराक को हिंदू ग्रंथों से मिलती है मानसिक शांति !
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
हिंदू ग्रंथ व्यक्ति को अपने जीवन में कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति देते हैं, इस बात को चरितार्थ किया है ओलंपिक में 5 स्वर्ण पदक जीतने वाली करिश्माई तैराक मिस्सी फ्रेंकलिन ने. मिस्सी को हिंदू ग्रंथों को पढ़ने से मानसिक शांति मिलती है. पिछले साल दिसंबर में अपने कंधे के दर्द से जूझ रही 23 साल की मिस्सी ने अचानक सन्यास ले लिया था. सन्यास के बाद उन्होंने मनोरंजन के तौर पर योग करना शुरू किया, लेकिन हिंदू धर्म के बारे जानने के बाद उनका झुकाव अध्यात्म की तरफ हुआ.
