स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर दुबई टेनिस टूर्नामेंट से हटे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बीते गुरुवार को स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर को कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वह विश्व के 42वें नंबर के खिलाड़ी के हाथों हार गए थे। इस बीच अब उन्होंने दुबई में होने वाले ATP 500 टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। फेडरर अपनी ट्रेनिंग पर ज्यादा समय देना चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने ये निर्णय लिया है।