10 जनवरी से शुरु होगी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कोरोना ब्रेक के बाद भारत का घरेलू क्रिकेट सीजन अब तक शुरु नहीं हो सका है, लेकिन अब घरेलू क्रिकेटर्स के लिए खुशखबरी आई है। दरअसल, घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अगले महीने खेली जाने वाली है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत 10 जनवरी से होगी और इसका फाइनल 31 जनवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगे के टूर्नामेंट्स के बारे में विचार करेगी।