UAE और ओमान में संयुक्त रूप से होगा टी-20 विश्व कप, ICC ने किया कंफर्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
इस साल होने वाला टी-20 विश्व कप भारत की बजाय UAE और ओमान में संयुक्त रूप से खेला जाएगा। इसकी मेजबानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास है और टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही होना था। हालांकि, कोराना वायरस के मामलों के बीच इसे UAE शिफ्ट किया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी।