क्रिकेटर यो महेश का क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तमिलनाडु के ऑलराउंडर और दो आइपीएल टीमों के लिए खेल चुके भारतीय क्रिकेटर यो महेश ने बीते रविवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 21 दिसंबर 2020 को 33 साल के हुए यो महेश ने 2006 से 2018 तक 50 प्रथम श्रेणी, 61 लिस्ट-ए और 46 टी-20 मैच खेले हैं, लेकिन अब तक उनको भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला था।
