तमिलनाडु के कोच की नटराजन को सलाह, टेस्ट क्रिकेट में स्लोवर और यॉर्कर काम नहीं आएंगी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन के लिए यह दौरा एक के बाद एक खुशी लेकर आ रहा है। अन्य खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से उन्होंने पहले टी-20 और वनडे डेब्यू किया और अब इसी कारण टेस्ट डेब्यू के भी करीब हैं। हालांकि, तमिलनाडु के हेडकोच का कहना है कि नटराजन के लिए टेस्ट क्रिकेट आसान नहीं होगी क्योंकि यहां स्लोवर गेंद काम नहीं आती।