21वीं सदी में 100 टेस्ट जीतने वाली पहली एशियाई टीम बन सकती है टीम इंडिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साल 2000 से अब तक भारत 99 टेस्ट जीत चुका है। भारत के पास 21वीं सदी में 100 टेस्ट जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनने का सुनहरा मौका है। साल 2000 से अब तक भारत ने 218 टेस्ट मैचों में 99 जीत हासिल की है। 60 मैचों में हार मिली। 59 मुकाबले ड्रॉ रहे। भारत ने विदेश में 89 साल में 53 मैच जीते। जिनमें से पिछले 20 साल में 40 जीते।
