टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने की कोहली के फिटनेस की तारीफ
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट एथलीट माने जाते हैं। भारतीय चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए खुलासा किया कि विराट फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो और मेसी से दोगुना दौड़ते हैं। कोहली औसतन 17 किलोमीटर दौड़ते हैं जबकि फुटबॉलर औसतन 8 से 13 किलोमीटर तक दौड़तें है। बता दें कि विराट अपनी हेल्थ को लेकर बहुत सजग रहते हैं और लोगों को इंस्पायर भी करते हैं।
