स्लो ओवर रेटिंग के कारण टीम इंडिया पर लगा बड़ा जुर्माना, ICC ने दी यह सजा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को मिनिमम ओवर रेट का दोषी पाया गया है। साथ ही सभी खिलाड़ियों पर ICC ने जुर्माना ठोका है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित हुए तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धीमी ओवर गति को बनाए रखने के लिए मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है। टीम ने सजा को कबूल कर लिया है।