टीम इंडिया ने एलिस्टर कुक को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: retuters
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के मौके पर इंग्लैंड की टीम के कप्तान एलिस्टर कुक को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है. जब कुक बल्लेबाजी करने उतरे तो भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उन से हाथ मिला कर उनका अभिवादन किया. एलिस्टर कुक का यह अंतिम टेस्ट है और इसके बाद वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. कुक ने साल 2006 में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी