तीसरे टेस्ट के दौरान नस्लभेदी टिप्पणी, टीम इंडिया ने दर्ज कराई शिकायत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में जारी तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की तरफ से नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। भारतीय टीम ने कहा कि सिडनी में जारी टेस्ट मैच के दूसरे और तीसरे दिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भीड़ ने दोनों क्रिकेटरों संग दुर्व्यवहार किया और उन पर नस्लीय टिप्पणी की।
