वेस्टइंडीज टूर के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धोनी की जगह ऋषभ पंत को मिला मौका
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति द्वारा भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस दौरे में धोनी की जगह टी 20 और वनडे में ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी. विराट कोहली तीनों फॉर्मेट के लिए टीम के कैप्टन हैं, जबकि रोहित शर्मा उप कप्तान की भूमिका में होंगे.
