टीम इंडिया ने 4 सालों में 11 देशों का दौरा कर खेले 204 मैच
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारत ने 2016 से 2019 के बीच 11 देशों का दौरा किया। इसमें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, इंग्लैंड, श्रीलंका, दुबई, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, जिम्बाब्वे शामिल हैं। इस दौरान भारत ने टेस्ट,वनडे और टी-20 में 204 मैच खेले। इसमें सबसे ज्यादा 90 वनडे हैं। इस दौरान भारत ने 69 टी-20 और 45 टेस्ट भी खेले। वहीं बीते 4 सालों में 2 साल ऐसे रहे, जब टीम ने 53 मैच खेले।