टीम इंडिया का क्वारंटाइन पीरियड पूरा, अब खिलाड़ी कर सकेंगे आउटडोर ट्रेनिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंग्लैंड टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। इस बीच चेन्नई पहुंची टीम इंडिया का क्वारंटाइन पीरियड पूरा हुआ। अब टीम आउटडोर ट्रेनिंग कर सकेगी। भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नियमित अंतराल पर तीन कोरोना टेस्ट किए गए थे और तीनों निगेटिव आए हैं। सभी अंग्रेज खिलाड़ियों का भी टेस्ट निगेटिव आया। दोनों टीमें पहला टेस्ट 5 फरवरी से 9 फरवरी तक, दूसरा टेस्ट 13 फरवरी से 17 फरवरी तक खेलेंगी।
