कोरोना से जंग के लिए अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का कोर्ट बनेगा अस्थाई अस्पताल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाले स्टेडियम को कोरोनावायरस से निपटने के लिए 350 बिस्तर वाले अस्पताल में बदला जाएगा। जिससे शहर में अतिरिक्त चिकित्सा सुविधा मिल सके। न्यूयॉर्क के आपातकालीन प्रबंधन ने फ्लशिंग मिडोज स्थित बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर के लिए ये योजना बनाई है। जिसका निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके अलावा लुईस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम स्थित टेनिस केंद्र में 25,000 लोगों का खाना बनेगा।
