1985 में आज ही विंबलडन टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने बोरिस बेकर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन साल 1985 में जर्मनी के बोरिस बेकर दुनिया के सबसे सम्मानित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन को जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। जिस वक्त बोरिस बेकर ने यह टूर्नामेंट जीता था, तब उनकी उम्र केवल 17 वर्ष थी। उनके बेहतरीन खेल के लिए टेनिस पत्रिका ने उन्हें साल 1965 से लेकर साल 2005 के दौर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में 11 वें स्थान पर रखा।
