टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल: साउथहैम्पटन की पिच पर अधिक घास नहीं चाहते हैं विलियमसन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
18 जून से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ साउथहैम्पटन में टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। इस मुकाबले को लेकर कीवी कप्तान केन विलियमसन अभी से चिंतित दिख रहे हैं। साउथहैम्पटन में बारिश की उम्मीद को देखते हुए विलियमसन चाहते हैं कि फाइनल मुकाबले वाली पिच पर अधिक घास मत छोड़ी जाए। उन्हें यह भी लगता है कि भारत के पास बेहद मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है।