10 साल बाद पाकिस्तान की धरती पर खेला जाएगा टेस्ट क्रिकेट मैच, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा मुकाबला
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान की धरती पर पिछले 10 सालों से टेस्ट मैच का जो सूखा पड़ा था वह जल्द ही खत्म होने वाला है। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने पाकिस्तान जाएगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी में और दूसरा टेस्ट मैच कराची में खेला जाएगा। 2009 में लाहौर में आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना बंद हो गया था।
