x

सहवाग की भविष्यवाणी: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की वापसी की संभावना सिर्फ 30%

Shortpedia

Content Team

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 72 रन से हार के बाद भारतीय टीम की राह और मुश्किल होने वाली है. ऐसे में भारत की वापसी की संभावना सिर्फ 30% है, ये कहना है पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का. वहीं उन्होंने कहा कि भारत की जीत के लिए विराट और रोहित को अहम भूमिका निभानी होगी. और अगले खेल के लिए भारत को 6 बल्लेबाजों और 4 गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए. वीरू ने बल्लेबाजों के लिए भी कई टिप्स दिए.