टी-20 महिला विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका ने थाईलैंड को 113 रनों से हराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे 7वें महिला टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज 11वां मैच खेला गया। मुकाबला साउथ अफ्रीका और थाईलैंड की महिला टीमों के बीच हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने थाईलैंड को 113 रनों से हराया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए। केनबरा के मानुका ओवल में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने थाईलैंड को 82 रनों पर ऑल आउट कर दिया।
