19 सितंबर से UAE में शुरू होगा IPL का 13वां सीजन, 3 स्टेडियमों में खेले जाएंगे सभी मुकाबले
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
IPL 2020 को लेकर ऐलान हो चुका है। IPL के 13वें सीजन का पहला मैच 19 सितंबर को UAE में खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला 8 नवंबर को होगा। इसके सभी मैच दुबई, अबुधाबी और शारजाह के स्टेडियमों में खेले जाएंगे। मैच से पहले सभी खिलाड़ियों की स्क्रीनिंग और कोरोना टेस्ट किया जाएगा। हालिया COVID19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए BCCI ने IPL को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया था।
