2008 का मंकीगेट कांड मेरे करियर का सबसे खराब पल - रिकी पोंटिंग
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने कप्तानी के सबसे खराब पल का दर्द साझा किया है। उनके अनुसार 2008 में भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू सायमंड्स के बीच हुए मंकीगेट कांड उनके जीवन का सबसे दुखद पल था। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच काफी कड़वाहट भी आ गई थीं। नस्लीय टिप्पणी करने के कारण हरभजन पर कुछ मैचों का बैन भी लगा था।
