सैंडपेपर गेट में जिसने गड़े मुर्दे उखाड़े उस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने मारी पलटी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने अपने दावों से पलटी मार दी है। उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को सूचित किया है कि उन्हें 2018 के बॉल टेंपरिंग कांड के बारे में कोई नई जानकारी नहीं है। सीए ने बेनक्रॉफ्ट से साल 2018 में हुई इस बड़ी घटना को लेकर दोबारा संपर्क साधा था, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके पास इससे जुड़ी कोई नई जानकारी है या नहीं।
