सचिन को पीछे छोड़कर टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हो सकते हैं रूट- बॉयकॉट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट शानदार फॉर्म में नजर आए थे। अब इंग्लैंड को भारत के खिलाफ चार मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसमें रूट के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी। इस बीच पूर्व इंग्लिश दिग्गज ज्योफ्री बॉयकॉट का मानना है कि रूट टेस्ट में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।