23 अप्रैल को होने वाला चैंपियंस लीग का फाइनल अब हो सकता है 29 अगस्त को
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना की वजह से स्थगित हुई फुटबॉल लीग यानि चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल और फाइनल को अगस्त में इस्तांबुल में कराया जा सकता है। दरअसल 23 अप्रैल को यूईएफए की मीटिंग में घरेलू लीग को जून में फिर से शुरू करने की बात पर भी चर्चा होगी। साथ ही घरेलू लीग खत्म होने के बाद चैम्पियंस लीग के बाकी मैच में सिर्फ एक-एक लेग होने पर भी विचार किया जाएगा।
