आज से शुरू होगा इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Insidesport
भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए आज से न्यूजीलैंड की तैयारियां शुरू हो गई है। इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं है, लेकिन डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण सीरीज है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला आज से शुरू हो रहा है, जो क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित लॉर्ड्स मैदान पर ही खेला जाएगा।
