क्रिकेट के भगवान सचिन पर भी लगा था बॉल टेंपरिंग का आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Wikimedia Commons
ऑस्ट्रेलियाई टीम की बॉल से छेड़खानी क्रिकेट की दुनिया में पहली बार नही है. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी बॉल टेंपरिंग जैसे विवाद में फंस चुके है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2001 में बॉल छेड़छाड़ करने पर आईसीसी ने उन्हें एक मैच के लिए प्रतिबंध किया था. हालांकि बाद में जांच होने पर पता लगा था कि वह बॉल से छेड़छाड़ नहीं बल्कि उस पर लगी मिट्टी को हटा रहे थे.