एक बार फिर रिंग में उतरने को तैयार द ग्रेट खली
Shortpedia
Content Team
पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली अगले महीने हिमाचल प्रदेश के रामपुर में फिर से रिंग में उतरने वाले हैं। 15 दिसंबर को रामपुर में MMA(Mixed Martial Arts) की तर्ज पर अल्टीमेट फाइट लीग का आयोजन होने वाला है। इस लीग में अफगानिस्तान, रूस और अमेरिका समेत कई अन्य देशों के फाइटर भी हिस्सा लेंगे। 'हम फिट तो इंडिया फिट' मुहिम के तहत इस लीग का आयोजन हो रहा है।