21 जुलाई से शुरु होगा 'द हंड्रेड', उदघाटन मैच में उतरेंगी महिला क्रिकेटर्स
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
इंग्लैंड एंड वेल्श क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पिछले साल एक नया प्रयोग किया था और 'द हंड्रेड' नामक टूर्नामेंट लॉन्च किया था। 100 गेंदों वाले इस टूर्नामेंट के पहले सीजन को कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर देना पड़ा था। हालांकि, अब बोर्ड ने 2021 सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है और इसकी शुरुआत 21 जुलाई से होगी। गौरतलब है कि टूर्नामेंट की शुरुआत महिला टीम के मुकाबले के साथ होगी।