x

इंग्लैंड की सधी हुई गेंदबाजी के आगे हुए भारतीय टीम के हौसले पस्त, मिली 5 विकेट से हार

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Twitter

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारत का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. लेकिन इंग्लैंड की सधी हुई गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पाए. और थोड़े थोड़े अंतराल पर भारत के विकेट गिरते रहे. केवल धोनी और कोहली ने स्कोर को 148 रनों तक पहुंचाया.जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की ओर से हेल्स के अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर की.