सिर्फ एक कान से सुन पाने वाले क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर के नाम की है दिलचस्प कहानी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है। वॉशिंगटन सुंदर बचपन से सिर्फ एक कान से ही सुन पाते हैं। इसके बारे में सुंदर ने एक इंटरव्यू में बताया था। वहीं उनके पिता एम सुंदर ने बताया कि जब वह बहुत गरीब थे तो पूर्व फौजी पीडी वाशिंगटन ने उनकी बहुत मदद की थी, इस वजह से उन्होंने अपने बेटे का नाम वाशिंगटन रखा है।
