मैच खेलते हुए फुटबॉलर राधाकृष्णन धनराजन की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के फुटबॉलर राधाकृष्णन धनराजन की केरल के पेरिनतालमन्ना में फुटबॉल मैच में मौत हुई। 39 वर्षीय धनराजन को दिल का दौरा पड़ा था। मेडिकल्स एफसी त्रिसूर के खिलाफ 'सेवन ए साइड' मैच में खेल रहे धनराजन मैच के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। सेवन्स फुटबॉल टूर्नामेंट ऑल केरल सेवन्स फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाता है।
