युजवेंद्र चहल का सबसे महंगा रिकॉर्ड, जिसे कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ना चाहेगा
Shortpedia
Content Team
2017 में भारत की तरफ से T-20 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल ने 2018 में खुद को सबसे महंगा गेंदबाज़ साबित कर दिया है. हाल ही में सेंचुरियन में भारत और SA के बीच खेले गए मैच में भारत की 8 विकेट से हार हुई है. इस हार की सबसे बड़ी वज़ह चहल की गेंदबाज़ी है. चहल 4.4 ओवर में 64 रन देकर भारत की हार का कारण बने. भारत ने 20 ओवर में SA को 188 रन का लक्ष्य दिया. बदले में SA ने 18.4 ओवर में ही 189 रन बनाकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली.