कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए रौनक पंडित के नाम को भी सरकार ने दी मंजूरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/Ronak Pandit
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की ओर से पूर्व निशानेबाज रौनक पंडित के नाम को भी मंजूरी मिल गई है. पहले सरकार ने गैर एथलीटों को ले जाने की अनुमति नहीं दी थी. जिस पर मशहूर निशानेबाज हीना सिद्धू ने भी नाराजगी जाहिर की थी. लेकिन सरकार ने फैसला बदलते हुए अब उनके नाम को मंजूरी दे दी है. इसी के साथ सरकार इनके खर्चों का वहन करेगी. रौनक पंडित निशानेबाजी टीम के कोच और सह मैनेजर हैं