सेमीफाइनल में हारी सानिया मिर्जा और क्लेपाक की जोड़ी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: yahoo news
दिग्गज भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और स्लोवेनिया की उनकी जोड़ीदार आंद्रेजा क्लेपाक कतर टोटल ओपन से बाहर हो गई हैं। उन्हें निकोल मेलिछर और डेमी शुर्स की जोड़ी ने तीन सेट तक चले मुकाबले में 5-7, 6-2, 5-10 के अंतर से हराया है। 12 महीनों से अधिक के समय के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही सानिया ने अपनी वापसी पर शानदार प्रदर्शन किया है।