चयनकर्ताओं ने टी-20 फॉर्मेट से पूर्व कप्तान धोनी को दिखाया बाहर का रास्ता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
काफी लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है. वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से महेंद्र सिंह धोनी को चयनकर्ताओं ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इसी के साथ रोहित शर्मा की टेस्ट टीम में एक बार फिर वापसी हो गई है. वेस्टइंडीज के साथ टी-20 सीरीज में कप्तान विराट कोहली को आराम देकर चयनकर्ताओं ने टीम की कमान रोहित शर्मा को सौप दी है.