सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर लगेगी महिला खिलाड़ी की प्रतिमा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sporting-News
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने महिला क्रिकेटर्स को सौगात दी। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेटर्स की 73 मूर्तियां स्थापित हैं। ये सारी मूर्तियां लेकिन पुरुष खिलाड़ियों की ही हैं। हालांकि अब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने महिला खिलाड़ियों को उनका उचित सम्मान दिलाने का फैसला लिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने एक फैसले के तहत अब सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर एक महिला खिलाड़ी की प्रतिमा लगाएगा।
