विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप कोविड-19 के कारण 2022 तक टली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के यांकटन में होने वाली विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप कोविड-19 के कारण 2022 तक टली। विश्व तीरंदाजी (डब्ल्यूए) और यांकटन आयोजन समिति ने ताजा हालातों के मद्देनजर ये फैसला लिया। चैंपियनशिप इसी साल सितंबर में एनएफएए तीरंदाजी केंद्र में होनी थी। 2021 के व्यस्त कैलेंडर की वजह से एक साल के स्थगन के खिलाफ फैसला किया गया। यांकटन में ही अगले साल विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन होना है।
