श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह मिलने की है पूरी उम्मीद- नितीश राणा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
जुलाई में भारतीय टीम कई स्टार खिलाड़ियों के बिना ही लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है। इस दौरे पर कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद दिख रही है। बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा भी लगातार घरेलू क्रिकेट में प्रभावित कर रहे हैं और उन्हें इस बात की उम्मीद है कि इस बार उन्हें भारतीय टीम से बुलावा जरुर आएगा।