x

धोनी पर संन्यास लेने का कोई दबाव नही, उन्हें फैसला लेने की पूरी आजादी: सौरव गांगुली

Gaurav Kumar

News Editor
Image Credit: Shortpedia

बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए अध्यक्ष के तौर पर सौरव गांगुली ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर भी बात की। सौरव गांगुली ने कहा कि जो चैम्पियन होते हैं, वह जल्द खत्म नहीं होते हैं। धोनी एक महान खिलाडी के साथ एक चैंपियन भी है। वे अपने संन्यास पर फैसला लेने को स्वतंत्र हैं।