भारतीय टीम के इस ऑलराउंडर को लगी पीठ में गंभीर चोट,स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा बाहर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Patrika
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे रोमांचक मुकाबले के दौरान भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. भारत के ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या जब 18 ओवर फेंक रहे थे तब अचानक से उनकी पीठ में बहुत तेज दर्द हुआ जिसके बाद वह मैदान पर ही लेट गए. स्थिति काबू में न देख कर उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. उनकी जगह मैदान में तुरंत मनीष पांडे को भेजा गया. इसके बाद बीसीसीआई ने बताया कि हार्दिक पंड्या को पीठ में गंभीर चोट लगी है.