इस गेंदबाज ने अकेले ही चटकाए पारी के सभी 10 विकेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत के अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट विजय मर्चेंट ट्रॉफी में मेघालय के निर्देश बैसोया ने एक पारी में पूरे 10 विकेट चटकाकर रिकॉर्ड बनाया। निर्देश ने नागालैंड के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की। मैच के पहले दिन निर्देश ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर पहला विकेट लिया और यहां से जो सिलसिला शुरू हुआ, वो 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर जाकर रूका। नागालैंड 113 रनों पर ही ढ़ेर हुई।
