इस भारतीय पूर्व क्रिकेटर के नाम है ओपनिंग से 11वें नंबर तक बल्लेबाजी का अनोखा रिकार्ड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
टेस्ट क्रिकेट में ऐसे 3 बल्लेबाज है, जिन्होंने ओपनिंग से लेकर 11वींं पोजीशन तक टीम में अपने बल्ले का जौहर दिखाया है। इनमें एक भारतीय ऑलराउंडर भी शामिल है, जिनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जाता था। इस लिस्ट में इंग्लैंड के लिए खेलने वाले विल्फ्रेड रोड्स, आस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले सिडनी ग्रेगोरी और भारत के लिए खेलने वाले वीनू मांकड का नाम शामिल है।