इस भारतीय क्रिकेटर ने टीम इंडिया की खिलाड़ी को किया प्रपोज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति ने क्रिकेटर अर्जुन होयसला से सगाई की। दोनों ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। वेदा ने जो तस्वीर पोस्ट की, उसमें दिख रहा है कि अर्जुन ने खूबसूरत वादियों के बीच अपने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया। वेदा पहली बार में तो अर्जुन के शादी के प्रस्ताव को लेकर हैरान रह गईं। लेकिन, बाद में उन्होंने इसके लिए हां कर दिया।
