अफगानिस्तान के इस शख्स को कद काठी की वजह से नही मिला किसी होटल में कमरा, पुलिस ने की मदद
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज को देखने आए अफगानी नागरिक शेर खान को उनकी कद काठी की वजह से होटल वालों ने उन्हें कमरा देने से मना कर दिया। जब उन्हें लखनऊ में कही रूम नही मिला तो उन्होंने पुलिस की मदद ली, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें चारबाग के एक होटल में कमरा दिलवाया।
