डे-नाइट टेस्ट में श्रीलंका को हराया, भारत ने घरेलू मैदान पर जीती 15वीं टेस्ट सीरीज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारत ने श्रीलंका को बैंगलोर में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में 238 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। टीम इंडिया की यह जीत ऐतिहासिक बन गई है। भारतीय टीम घरेलू मैदान पर लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीती है। उसे साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उसने लगातार जीत हासिल की है।
