अध्यक्ष पद के चुनाव में थॉमस बाक इकलौते उम्मीदवार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बाक का लगातार दूसरी बार प्रसिडेंट बनना लगभग तय-सा हो गया है। बाक अगले साल होने वाले प्रसिडेंट चुनाव में खड़े होने वाले इकलौते उम्मीदवार होंगे। ये जानकारी इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने हाल ही में दी। कमेटी ने बताया कि मार्च में होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दोबारा चुनौती पेश करने वाले बाक के सामने कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं होगा।
