श्रीसंत के मुताबिक ये तीन खिलाड़ी वनडे इंटरनेशनल में लगा सकते हैं तिहरा शतक
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया एक लाइव चैट सेशन में पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत से जब पूछा गया कि कौन भारतीय बल्लेबाज तिहरा शतक जड़ सकता है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें केएल राहुल और विराट कोहली में यह क्षमता दिखाई देती है। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का भी नाम लिया। हैरानी की बात है कि उन्होंने वनडे में 264 रन बनाने वाले रोहित शर्मा का नाम नहीं लिया।
