'अटलांटिक ओशियन रोइंग रेस' जीतकर स्कॉटलैंड के तीन भाइयों ने रचा इतिहास
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दुनिया की सबसे मुश्किल रेस में शामिल 'अटलांटिक ओशियन रोइंग इवेंट' को जीतकर स्कॉटलैंड के तीन भाइयों नें इतिहास बना डाला। जैमी, इवान और लाचलान मैकलीन नें अपना सफर 12 दिसंबर को कैनरी द्वीप में ला गोमेरा से शुरू किया था और 35 दिनों बाद शनिवार को एंटीगुआ में खत्म किया। तीनो भाई 4828 किलोमीटर लम्बी इस रेस को जीतने पर मिलने वाली पुरस्कार राशि का उपयोग चैरिटी के तौर पर करेंगे।
