आखिरी ओवर का रोमांच: अय्यर चौका मारकर आउट, फिर दो गेंद शेष रहते ऋषभ ने ऐसे पलटा मैच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आखिरी ओवर में भारत को 10 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर वेंकटेश अय्यर थे। डेरिल मिचेल की पहली गेंद वाइड रही। इसके बाद वेंकटेश ने चौका लगाया। हालांकि, अगली गेंद पर कैच आउट हुए। इसके बाद मिचेल ने एक और वाइड फेंकी। तीसरी गेंद पर स्ट्राइक पर आए अक्षर पटेल ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर पंत ने आगे बढ़कर मिड ऑफ पर शानदार चौका लगाकर भारत को जिताया।
